पीपरी में दीपावली उत्साह :त्यौहार की खरीदी करने वाले की अच्छी खासी भीड़

पीपरी/ दीपावली के पूर्व 30गांवों का सेंटर पीपरी में बुधवार के दिन लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में त्यौहार की खरीदी करने वाले की अच्छी खासी भीड़ रही, पशु श्रृंगार के समान की बिक्री अच्छी रही वहीं, फटाखे , बर्तन की भी बिक्री अच्छी रही, व्यापारी मनीष चंद्रवंशी एवं बाबू जादोन,नयन जैन,पवन जैन,सुनील गुप्ता ने बताया कि छोटे-छोटे बर्तनों नाथ मछंदी की बिक्री अच्छी रही, वही इलेक्टॉनिक व्यापार ऑनलाइन शॉपिंग के चलते काफी फीका रहा,

प्लास्टिक की हार माला बेचने वाले नयन जेन बताया कि रंगोली एवं प्लास्टिक की हार फूल माला की बिक्री अच्छी रही, महेश यादव ने बताया कि मिठाई की बिक्री छुटपुट रही रेडीमेड कपड़ा व्यापारी राजेश भाई ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों की बिक्री काफी अच्छी रही छोटे-छोटे बच्चेके रेडीमेड कपड़ेकी ज्यादा बिक्री रहीवहीं सुमित गुप्ता ने बताया कि कपड़े की बिक्री कम रही क्योंकि आजकल रेडीमेड कपड़ों का चलन अधिक हो गया है, इसलिए सलग कपड़े लोग कम खरीदते हैं , वही किराना व्यापारी अमित जैन,राजेश जैन ,दीपेश गोले,शुभम सेंधव ने बताया कि आज तेल शकर बेसन रवा मेंदा खाने पीने की वस्तुओं की बिक्री अच्छी रही, आलू बड़ा जलेबी समोसे बेचने वाले संजय जादौन लीलाधर पटेल ने बताया कि आज खाने पीने की वस्तुओं की बिक्री अच्छी रही इस वर्ष से बाजार में रौनक रहीचहल-पहल भी अच्छी रही पिपरी में बाजार मेंन रोड सकरा रास्ता होने से कई बार जाम की स्थिति भी रही।।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.