150 किमी लंबी मालवांचल की सबसे बड़ी बोल बम कावड़ यात्रा, मां नर्मदा के धाराजी घाट से 1500 यात्रियों ने भरा जल,बाबा महाकाल को करेंगे अर्पित,
पीपरी/ पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट धाराजी से मंगलवार को बोल बम कावड़ यात्रा के नेतृत्व में 30 वीं कावड़ यात्रा का शुभारंभ के साथ हुआ। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पंडित दीपक विवेक शास्त्री के सान्निध्य में मां नर्मदा का पूजन-अर्चन,कर अतिथियों के साथ मां नर्मदा को चुनरी चढ़ा कर अभिषेक एवं भव्य महाआरती संपन्न हुई। इसके पश्चात लगभग 1500 से अधिक कावड़ यात्रियों का विशाल जत्था बाबा महाकाल के जलाभिषेक के लिए जयघोषों के बीच उज्जैन की ओर रवाना हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बागली विधायक मुरली भंवरा, हाटपीपल्या विधायक प्रतिनिधि बलराम चौधरी, भाजपा खातेगांव नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी, बागली जनपद अध्यक्ष नाहरसिंह मुजाल्दे, अजय शर्मा, गोविंद यादव,जसपाल सेंधव, राजेश चौधरी , रंगेश बियानी, पुरुषोत्तम बियानी, हरिहर मोगरे, संतोष काग सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कावड़ यात्रियों का स्वागत सत्कार कर यात्रियों को शुभकामनाएं दी,
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सेवा की सुंदर मिसाल भी देखने को मिली। परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्राम शुक्रवासा के लक्ष्मीनारायण पटेल द्वारा सभी यात्रियों
के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। ग्राम टप्पा के श्रद्धालुओं ने चाय एवं फलाहार वितरित किया। सीता मंदिर पहुंचने पर कुशवाह परिवार ने चाय की सेवा की, जबकि प्रेमलता हैतावल (इंदौर) ,राजेंद्र महाजन ,भूराभाई अचाले मित्र मंडल ने सवल्पाहार की व्यवस्था की। जंगल मार्ग में अखिलेश यादव (देवास)एवं परिजनों द्वारा यात्रियों को फल वितरित किए गए।
यात्रा के पीपरी पहुंचने पर पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया। वैश्य परिवार, जायसवाल परिवार, चारण समाज, कोली समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के साथ श्रीनागर चित्तौड़ा महाजन समाज के के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महाजन एवं नगर वासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ कावड़ यात्रियों और मां नर्मदा की अगवानी की। इसके बाद मैया मनकामनेश्वरी नर्मदा मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। यह व्यवस्था प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामचंद्र गुप्ता “हिटलर” एवं उनके परिवार द्वारा की गई।
बुधवार 5 अगस्त को कावड़ यात्रा अपने अगले पड़ाव पूजापुरा के लिए प्रस्थान करने से पहले मैया नर्मदा की प्रतिमा को विनोद सोलंकी देवास परिवार द्वारा नवीन वस्त्र धारण करवाए गए आरती में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान, जितेंद्र पटेल, कमलेश जोशी , आदि ने सहभागी की एवं यात्रियों का
स्वागत किया पीपरी से प्रस्थान करने पर भगवानदास गुप्ता परिवार द्वारा सभी ग्राम के प्रमुखो का सम्मान किया गया, दयाराम चावडा पीपरी परिवार द्वारा सभी को चिप्स के पैकेट का वितरत किया गया, बोरपडाव में चारण समाज के शिव भक्तों ने सभी को चाय पिलाई, पोलाखाल के पूर्व पुतली पूरा में रमेशचंद्र गुप्ता द्वारा चाय अंकित गुप्ता द्वारा राजगरे के लड्डू वितरित किए गए , पोलाखाल फाटे पर स्वर्गीय नंदकिशोर मेहता की स्मृति में परिवार द्वारा सभी को सेवफल वितरित किए गए, पोलाखाल से आगे जगदीश शर्मा परिवार द्वारा सभी को फल वितरित किए गए, ग्राम पीपलपाटी में श्यामलाल पाटोद मित्र मंडल द्वारा सभीको सवल्पाहार कराया गया , किशनगढ़ पेट्रोल पंप पर नयापुरा के पाटीदार बनधु द्वारा सभी को चाय एवं फलीयारी मिक्चर वितरित किया गया , मिट्ठूपुरा फाटे पर कांटाफोड़ से बियाणी परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भीआकर सभी को स्वल्पाहार कराया गया गिरधर बियाणी , शैलेश होलानी, जीतू मित्तल, रंगेश बियाणी ,पुरुषोत्तम बियाणी, जुगल महेश्वरी,विकास सेंधव, पप्पू जैन, बनकट दरबार आदि सभी भक्तों ने कावड़ यात्रियों की अगवानी की पान कुआं के जंगल में संतोष निगम एवं ग्राम वासियों ने सभी के लिए चाय की व्यवस्था की तथा पानकुआं फाटे पर सुखराम भाई द्वारा सभी के लिए फल चाय दूध की व्यवस्था की गई ,
रातातलाई में ग्राम वासियों ने सभी के लिए फरीयाली खिचड़ी की व्यवस्था की । नीमखेड़ा नर्मदा मंदिर पर ग्राम वासियों ने सभी को चाय पिलाई भिकुपुरा में जोशी परिवार द्वारा चाय की व्यवस्था की गई ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा सभी के लिए सवलपाहर की व्यवस्था की गई, मानसिंहपुरा फाटे पर जीवन चौहान मित्र मंडल एवं अमर सिंह रंधावा सरपंच द्वारा शरबत्त एवं चाय की व्यवस्था की गई। स्वास्थ विभाग,विधुत विभाग,पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे।