डाटर्स-डे पर अपनो के बीच बनेगी मणिकर्णिका
बैतूल। कहते है देश दुनिया में नाम कमाने के बाद भी हर व्यक्ति अपनो की शाबासी पाने के लिए हमेशा लालायित रहता है। ऐसे में बैतूल शहर में डाटर्स डे 28 सितंबर को आयोजित हो रहे मणिकर्णिका सम्मान में ऐसी कई बेटियो को भी बुलाया गया है जो बैतूल में जन्मी, पली, बढ़ी और आज देश के विभिन्न शहरों में अपना, परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर रही है। मणिकर्णिका सम्मान-2026 को प्राप्त करने के कुछ ऐसी ही बेटियां बैतूल आ रही है जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुकी है। यह वह बेटियां है जिनकी उड़ान के लिए आसमान भी कम है। कुछ ऐसी भी है जिन्होंने अभावों और तकलीफों को दरकिनार कर अपनी परिस्थितियों से लड़ते हुए सफलता पाई तो कुछ नाम ऐसे भी है जिन्होंने देश और विदेश में बैतूल को गौरवान्वित किया।
मीडिया और कम्यूनिकेशन के फील्ड में श्रुति ने बनाई पहचान
बैतूल की बेटी श्रुति दीक्षित नई दिल्ली से अपनी जन्मभूमि बैतूल पहुंच रही है। विगत 14 वर्षों से मीडिया एवं कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़ी श्रुति का पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, एडिटोरियल लीडरशिप, कंटेंट स्टै्रटेजी, एसईओ, ब्रांड स्टोरीटेलिंग और इवेंट मैनेजमेंट में खासा दखल है। प्राथमिक से लेकर एमबीए इन मीडिया मैनेजमेंट तक की पढ़ाई में वे हमेशा अव्वलरही। उन्होंने अपने पेशेवर सफर में इंडिया टुडे गु्रप, दैनिक भास्कर, जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया। श्रुति को लाड़ली मीडिया अवार्ड फार जेंडर सेसेटिविटि एवं एडवरटाईजिंग 2022, डिजीगु्रप मीडिया अवार्ड फॉर बेस्ट फीचर आर्टिकर, जैसे कई सम्मान प्राप्त है। उन्होंने यूट्यूब फिक्शन, स्टोरीटेलिंग और डिजिटल वीडियो के क्षेत्र में भी अलग पहचान बनाई है।
कोदो-कुटकी को दी अलग पहचान
मणिकर्णिका के मंच पर एक स्व सहायता समूह को भी सम्मानित किया जाएगा। वनधन विकास केन्द्र खामला एवं गायत्री स्व सहायता समूह बोथिया की अध्यक्ष सविता सायबू आठोले को पूरे समूह के साथ आमंत्रित किया गया है। खामला में प्रधानमंत्री की वनधन विकास योजना के तहत संचालित केन्द्र में कोदो कुटकी की गे्रडिंग, प्रसंस्करण और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है। इस कार्य को सम्पादित करने एवं बैतूल के श्री अन्न को देश में पहचान दिलाने वाली महिलाएं मणिकर्णिका के मंच पर सम्मानित होगी।
बैतूल की यह बेटियां होगी मणिकर्णिका के मंच पर सम्मानित
श्रुति दीक्षित नई दिल्ली मीडिया एंड कम्यूनिकेशन, डॉ दुर्गा पंवार, सुश्री हर्षिता रघुवंशी आईबीआर अचीवर, श्रीमती लता आर्य शिक्षिका बर्राढाना, सुश्री अपर्णा
पात्रिकर साहित्यकार, डॉ. मृदुला सिन्हा सिविल सर्जन पॉलीक्लीनिक बैतूल, कु. हनविका कनाठे आईबीआर अचीवर, श्रीमती रेखा गुजरे समाजसेवी बैतूल,श्रीमती मंजुला पाठक किड्जी एलीमेंट्री स्कूल, ममता उईके लोक गायिका, रागिनी पन्द्राम सीडब्ल्यूएसन बालिका छात्रावास बैतूल, नारायणी उपाध्याय प्रथम महिला अधिवक्ता बैतूल, श्रीमती कविता पारखे सहायक गे्रड-3 खंडवा, सविता सायबु आठोले संचालक वनधन विकास केन्द्र खामला (गायत्री स्व सहायता समूह) के अलावा मणिकर्णिका सम्मान की शुरुआत से अब तक सम्मानित मणिकर्णिकाओं में सबसे कम उम्र 32 दिन की बीटिया सानवी, सुनील-बबीता प्रजापति का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने किया अनुरोध
डॉ वसंत श्रीवास्तव एवं श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव द्वारा अपनी बेटी स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति में डाटर्स डे के अवसर पर मणिकर्णिका सम्मान समारोह बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के माध्यम से कराया जाता है। आयोजन समिति डॉ वसंत श्रीवास्तव, एड. नीरजा श्रीवास्तव, गौरी बालापुरे पदम बैतूल
सांस्कृतिक सेवा समिति, धीरज बोथरा संचालक बोथरा शॉपिग सेंटर, विवेक मालवीय कांतिशिवा ग्रुप बैतूल, एचमार्ट धीरज हिराणी, अतुल गोठी होटल आईसीईन, निर्गुण देशमुख-कमलेश गढ़ेकर वीवीएम बैतूल, समाजसेवी मनीष दीक्षित, राजेश-संगीता अवस्थी, अभिमन्यु श्रीवास्तव प्रबंधक एमपी विनियर्स प्राईवेट लिमि, डॉ कृष्णा मौसिक आरके मेमोरियल हॉस्पीटल, राजेश आहूजा आदित्य होंडा,पगारिया स्टेशनरी एंड स्पोर्ट्स हेमंत पगारिया,यथार्थ राजेश गुगनानी संचालक आरके अनमोल श्री गुरुकृपा ट्रेडिंग ने मणिकर्णिका सम्मान समारोह गणमान्य नागरिकों से अपने बेटों और बेटियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।