बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल में दिनांक 15 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के 33 वार्डों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी
कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सभी कर्मचारियों से अपने निर्धारित समय एवं आवंटित स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।