विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड इटारसी में शासकीय हायर सेकेंडरी मेहरा गांव विद्यालय एवं शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सूरजगंज में अखंड भारत के कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भूतपूर्व आर्मी के रिटायर्ड सूबेदार श्री निर्मल सिंह जी राजपूत ने अखंड भारत की सीमा कहां-कहां तक और इसमें आने वाले देशों के बारे में बच्चों के सामने जानकारी रखी की किस प्रकार हमारा देश अखंड से खंड-खंड हुआ और कौन-कौन से देश से अलग हुए इस विषय में सभी बच्चों को जानकारी दी एवं जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुरम के चेतन राजपूत ने कहां
की हमें एक रहते हुए इस भारतीय विरासत को बचाकर रखना है और हमारे देश की सीमाएं कितनी विशाल थी कितना समृद्ध हमारा देश था इस विषय पर प्रकाश डाला इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री महेश वालेचानी पूज्य पंचायत सिंधी समाज सचिव श्री मनीष वसानी झूला सेवा समिति के उपाध्यक्ष श्री सुधीर दीवानी विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे