*प्रदेश स्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यालय में 8 अगस्त को मूलचन्द मेधोनिया होंगे सम्मलित*

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यालय में 8 अगस्त को मूलचन्द मेधोनिया होंगे सम्मलित*

*अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सम्मान की होगी विशेष रूप से चर्चा*

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश कार्यालय में 8 अगस्त 2026 को प्रातः 11.30 बजे शिवाजी नगर स्थित प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष गणों की विशेष बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी व कार्या. अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर बुलाई गई है। जिसमें सभी प्रदेश के प्रकोष्ठ पदाधिकारी संगठनात्मक स्थिति व विस्तार पर चर्चा कर निर्णय लेंगे।
इस बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचन्द मेधोनिया जिला नरसिंहपुर विशेष रूप से उपस्थित होकर मध्यप्रदेश के एक मात्र अनुसूचित जाति के सन 1942 के महात्मा गॉंधी जी के आजादी आंदोलन में अपनी जान की बाजी लगाकर चीचली गोंडवाना राजमहल से अंग्रेजों से लड़ने वाले अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के सम्मान की बात विस्तार पूर्वक उनके सुपौत्र मूलचन्द मेधोनिया रखेंगे। तथा इसी माह में 23 अगस्त को उनका शौर्य दिवस भी है। उनके बलिदान पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।

प्रदेश के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं नगर तहसील के सदस्यों को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रकोष्ठों/विभागों के प्रदेश प्रभारी डां. महेन्द्र सिंह चौहान सम्बोधित करेंगे। तथा, बैठक उपरांत जो भी चर्चा पर निर्णय होगा उसी तरह आगे की रणनीति तैयार कर संगठन की मजबूती के लिए काम किया जायेगा। मध्यप्रदेश के सभी प्रदेश भर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों को एक दिन पूर्व 7 अगस्त को भोपाल में आमंत्रित किया गया है। जिनके ठहरने व भोजन सहित रात्रि विश्राम की व्यवस्था गांधी भवन भोपाल रखी गई है। कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचन्द मेधोनिया प्रदेश के आने वाले सभी कांग्रेस परिवार के बलिदान देने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जनों का स्वागत गांधी भवन भोपाल में करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.