सतपुडा संकुल से बिदा हुए । 7 कार्मिकों को मुख्य अभियंता कैथवार ने किया सम्मानित । टी एन मेघशयाम द्वारा अपनी राशि समिती को वापस कर प्रशंसनीय कार्य किया। सारनी —- सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अपनी अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर सितम्बर माह में 7 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्त हुए सभी कार्मिकों का पुष्प गुच्छ से महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन नरेश पनवार ने स्वागत किया। मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार और एस एन सिंह अतिरिक्त मुख्य अभियंता ,पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, नरेश पनवार ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारीयों को विभाग की ओर से शाल श्रीफल और मिष्ठान एवं सामुहिक फोटो भेंट किया । इसके साथ ही टी एन मेघश्याम सहायक अभियंता को स्व सुरक्षा निधी समिती को अनुदान स्वरूप अपनी राशि पुन: वापस कर ने के लिए समिती की ओर से स्मृति चिन्ह के साथ ही अभिनंदन पत्र से भी सम्मानित किया। हरिशंकर डिगरसे ,अजाबराव वागदरे, सुभाषचंद्र देशमुख,शंकरराव बारसकर,बलवंतसिंह रघुवंशी और मंचितराव पाटील को समिती का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । मुख्य अभियंता श्री कैथवार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी कार्मिकों से नये कंपनी केडर के साथियों को सीखना चाहिए। उनके अनुभव की कमी तो सदैव रहेगी। इसके पूर्व टी एन मेघशयाम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि 1984 से मंडल की सेवा सतपुडा संकुल, तोतलाडोह , राजघाट जल विद्युत गृह चंदेरी और मध्य क्षेत्र वितरण कंपनी भोपाल में कार्य किया। सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सितम्बर माह में श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह से समिती के नियमित सदस्य रघुनाथ झरबडे , अशोक पवार को भी भव्य समारोह में सम्मानित किया । ।समिती कंपनी में विगत कई वर्षों से कार्मिकों के हित में कार्य कर रही है। समिती के नियमित सदस्य का आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। आई सी यू में एडमिट होने पर साठ हजार रुपए का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो 12 किश्त में वेतन से कटौती कर समायोजित किया जाता है। समिती की स्थापना में संस्थापक सचिव वासुदेव गुरव सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी जबलपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर विशेष रूप से छिंदवाडा से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता आर के मरकाम भी आये। हेमराज शाक्य, उल्हास देशमुख,एस के प्रजापति गोपालराम अरोरा,नितीन नामजोशी स्व सुरक्षा निधी समिती प्रभारी दोंगलिया,जितेंद्र वर्मा, किनशुक नामदेव,सुरेश , अंकुश सहित अनेक सदस्य , कर्मचारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।







