सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल ,महाकाल सेवा समिति के द्वारा अलग-अलग तरह के पंडाल सजाये
मां शक्ति के प्रतिक दुर्गा देवी की आराधना का पर्व नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रहा है, इसको लेकर नगर पीपरी में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल ,महाकाल सेवा समिति के द्वारा अलग-अलग तरह के पंडाल सजाये जा रहे हैं । एवं विद्युत सज्जा कर मां अंबे रानी के इस पर्व को मनाने के लिए तैयारियां जोर-जोर से चल रही , सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्य सुमित गुप्ता,
देवराज गोले, मालसुर सूर्यवंशी, महेंद्र पाटीदार ,सोनू सूर्यवंशी ,आनंद चावड़ा ,जसवंत पवार ,अंकित महाजन,महेश परले , सागर जितेंद्र,राधेश्याम नागर आदि ने बताया कि 23 सितंबर मंगलवार की रात्रि को प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री देवास की भजन संध्या का आयोजन रात्रि 9:00 बजे से किया जाएगा, साथ ही अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी नवरात्रि में किए जाएंगे ,सभी मंडल अलग-अलग तरह के पंडाल सजाकर मैया का यह पर्व धूमधाम के साथ मनाएंगे।







