*करवा चौथ शुभ मुहूर्त चन्द्रोदय समय एवं आरती*
*करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार*
इस साल करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 46 मिनट से प्रारंभ होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 9 बजे समाप्त होगी।
*करवा चौथ का चांद निकलने का समय व पूजन मुहूर्त*- करवा चौथ पर *चंद्रोदय* का समय रात 07 बजकर 39 मिनट पर है। 20 अक्टूबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 बजे से शाम 7:17 बजे तक रहेगा।
*करवा चौथ माता की आरती*
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
*🚩#जय_करवा_मईया🚩*







