प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश – ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल  से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 4 जनवरी तक प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई देगा। इस दौरान 30 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है तथा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, सागर और रीवा संभाग में ओलावृष्टि और बारिश के आसार है। वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में कल मौसम साफ रहेगा। 30 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर

को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच प्रदेश के अधिकांश शहरों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। जिससे ठंड  से कुछ राहत मिली है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा अशोकनगर का आंवरी रहा , जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

Comments are closed.