मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 में रोजाना 12 वार्डों में लगेंगे शिविर, समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

_नागरिकों से जुड़ी विभिन्न 67 तरह की योजनाओं के संबंध में दो चरणों में लिए जाएंगे आवेदन, 31 मई के पूर्व किया जाएगा निराकरण, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिए नपा स्तर की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत वार्डों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रोजना नगर पालिका के विभिन्न 12 वार्डों शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने किया।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि नागरिकों को प्रदान की जाने वाली चिन्हांकित 67 सोवाओं से संबंधित आवेदन शिविरों में प्राप्त किए जा रहे हैं। अभियान के तहत पूर्व दिए गए आवेदनों का 31 मई 2023 के पूर्व किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि विभिन्न वार्डों में रोजाना 12 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, योजना शाखा के सभापति भीम बहादुर थापा, पार्षद अजाबराव धोटे, बेबी बिझाडे, उपयंत्री (विद्युत) कमलेश पटेल, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं जानकारी भी दी जाए। निकाय स्तर की समस्याओं का त्वरित तौर पर निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए वार्ड स्तर तक पहुंच रहा है।

शिविरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार शिकायतों का त्वरित निराकरण और शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना ही उद्देश्य होना चाहिए। शिविरों के नोडल अधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर ने बताया कि प्रथम चरण के शिविर 12 से 23 मई तक चलेंगे। वहीं द्वितीय चरण के शिविर 24 से 26 मई के बीच आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रोजाना 12 वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे इसकी जानकारी मुनादी के माध्यम से वार्डों में दी जा रही है चिन्हित 67 सेवाओं के अलावा शिविर में आने वाली शिकायतों को भी पंजीकृत किया जाकर संबंधित विभाग को दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचने का आग्रह किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.