पीआईसी की बैठक में नगर पालिका का 87.66 करोड़ का अनुमानित बजट रखा, परिषद करेगी पारित

*पीआईसी की बैठक में नगर पालिका का 87.66 करोड़ का अनुमानित बजट रखा, परिषद करेगी पारित*

_अनुमोदन के लिए परिषद की बैठक के पटल पर रखना होगा बजट, निर्माण कार्यों को मंजूरी बारिश के पूर्व साफ होंगे नाले।_

सारनी। नगर पालिका परिषद में सोमवार 20 मार्च 2023 को प्रेसिडेंट इन कॉउसिल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 87.66 करोड़ रूपए के बजट प्रस्तुत किया गया। पीआईसी सदस्यों ने इसे पारित कर दिया। अब सालाना अनुमानित बजट अनुमोदन के लिए परिषद की बैठक में रखा जाएगा। पीआईसी बैठक में निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।

नगर पालिका में अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष किशोर बरदे, पीआईसी सदस्य भीम बहादुर थापा, भावना बंडू माकोडे, गणेश महस्की, रोशनी संदीप झपाटे, संगीता सुनील एवं संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका के सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश नागर ने नगर पालिका का 87.66 करोड़ रूपए का सालाना अनुमानित बजट प्रस्तुत किया। सदस्यों ने इसे मंजूरी दी। आगामी दिनों में होने वाली परिषद की बैठक में इसे अनुमोदित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न 24 निर्माण कार्यों के अलावा विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट केबलीकरण, स्काई लिपट क्रय करने, बारिश के पूर्व नालों का गहरीकरण करने जैसे बिदुओं पर चर्चा की गई। एजेंडे में शामिल सभी 31 बिंदुओं को मंजूरी प्रदान की गई। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि नगर के विकास के लिए सालाना अनुमानित बजट तैयार किया गया है। परिषद की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा कर पारित कर लागू किया जाएगा। निकाय क्षेत्र के सभी 36 वार्डों में एक समान विकास किया जाएगा। बैठक में उपयंत्री कमलेश पटेल, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, केएल सोनारे, दिलीप भालेराव, आरएस सतवंशी, शिवम डेहरिया, राजेश बगाहे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.