नुक्कड़ नाटक से दिया यातायात सुरक्षा संदेश

 शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात सुरक्षा के बारे में संदेश दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने बताया की स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा के अंतर्गत हेलमेट की महत्ता को प्रदर्शित किया। साथ ही नशा नहीं करने एवं हमेशा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप पंद्राम ने किया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई प्रभारी डॉ रश्मि रजक, डॉ हरीश लोखंडे ,डॉ प्रताप सिंह राजपूत, श्री मनोज नागले, डॉ मनोज कुशवाहा, डॉ अंजना राठौर, श्री श्रेष्ठ कांत गौर, श्रीमती निकिता सोनी, डॉक्टर पारसनाथ बेले ,डॉ राजेश हनोते, श्रीमती लक्ष्मी नागले, श्रीमती कविता धोटे, श्रीमती ज्योति भावरासे, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनुज कुमार हलदर, श्री शाहिद खान, श्री सहदेव सूर्यवंशी,श्री अर्जुन कुमार वानखेडे, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अमोल सहाने, कुमारी काजल सूर्यवंशी, ब्रोजेन सीकदार, आदित्य नारायण विश्वास, कुमारी कुमकुम सूर्यवंशी, सूरज भारती ,शिवकुमार इरपाचे समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.