नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

सारनी। गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद सारनी में समारोह का आयोजन किया किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने पार्षदगणों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे नगर पालिका कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण किया। मंचीय कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम सभापति दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, भावना बंडू माकोडे, गणेश महस्की रोशनी झपाटे, पार्षद छाया अतुलकर, मीना सिंह, किरण कुमार, ज्योति नागले, चंद्रा सोनेकर, संगीता धोटे, प्रवीण सोनी, शिवकली नरें, हरिता पाल, इशरत बी. रूपलाल बेलवंशी, मनोज ठाकुर, प्रीती मानकर, योगेश बर्डे, मो. ताहिर अंसारी, मो. जफर अंसारी, महेंद्र भारती, वंदना वामनकर, अनीता बेलवंशी अजाबराव घोटे, आकाश पंद्राम, संगीता धुर्वे, बेबी विझाडे, कविता पटैया, रेखा मायवाड़, मनोज डेहरिया, आनंद नागले. संगीता सूर्यवंशी, सरिता वागद्रे, एवं उज्वला पांसे, वैशाली रोतिया नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.