मेरठ के विद्यार्थियों को दिए भोजन के पैकेट

गौ ग्राम संस्कृति सरंक्षण समिति के प्रांत संयोजक आदरणीय प्रतिक जी शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने 5th नेचुरोपैथी डे विश्वराजबाघ वर्ल्ड पीस डोम पुणे में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रमों में भाग लेने वाले मेरठ सुभारती युनिवर्सिटी के नैचुरोपैथी एवं योग के विद्यार्थियों को भोपाल रेल्वे स्टेशन पर भोजन पैकेट देते हुए कार्यक्रम में सहभागी होने पर बधाईयां प्रेषित की। समिति के ही प्रांत प्राकृतिक चिकत्सा प्रमुख नवीन वागद्रे जी भी अपने कॉलेज के तरफ से पुणे में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन में अपनी प्रस्तुति देगे । इस कार्यक्रम में पूरे देश भर के नैचुरोपैथी एंड योग के विद्यार्थी भाग लेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.