अमरावती जिले में मालगाड़ी के बीस कोयला वैगन पटरी से उतरे

महाराष्‍ट्र के अमरावती जिले में एक मालगाड़ी के बीस कोयला वैगन पटरी से उतरे, जान-माल का नुकसान नहीं

महाराष्‍ट्र के अमरावती जिले में कल एक मालगाड़ी के बीस कोयला वैगन पटरी से उतर गए। मध्‍य रेलवे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह दुर्घटना नागपुर डिविजन के वर्धा-बाड़मेर सेक्‍शन पर मल्‍खेद और टिमटला स्‍टेशनों के बीच हुई। दुर्घटना की वजह से रेलगाडि़यों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई यात्री रेलगाडि़यां रद्द करनी पड़ी, कुछ के मार्ग बदले गए या उन्‍हें गंतव्‍य से पहले रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

   

Leave A Reply

Your email address will not be published.