निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बालासाहेबंची शिवसेना नाम आवंटित किया
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को बालासाहेबंची शिवसेना नाम आवंटित किया है। आयोग ने शिंदे गुट द्वारा चयनित पार्टी के चुनाव चिन्ह को खारिज करते हुए कहा कि ये तीनों प्रतीक चिन्ह अधिसूचित मुक्त प्रतीकों की सूची में नहीं हैं। शिंदे गुट को कल सुबह 10 बजे तक तीन प्रतीकों की एक नई सूची प्रस्तुत करने को कहा गया है।
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट को शिवसेना नाम आवंटित किया है। आयोग ने अंधेरी पूर्व उप-चुनाव में पार्टी को जलती हुई टॉर्च चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित की है।
इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों के आगामी अंधेरी पूर्व उप-चुनावों में शिवसेना का नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी।







