मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये
शोपियां जिले में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये
जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गये हैं। मूलू गांव में लश्करे-तैयबा का एक आतंकी मारा गया। अंतिम समाचार मिलने तक मूलू में सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी थी।
वहीं शोपियां के द्राच इलाके में पूरी रात चले अभियान में जैश- ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गये।







