विजयादशमी के अवसर पर केरल, कर्नाटक में उल्‍लास का वातावरण

विजयादशमी के अवसर पर आज केरल में उल्‍लास का वातावरण है। दुनिया भर में केरल वासी विजयादशमी पर्व को “विद्यारम्भम” दिवस के रूप में मनाते हैं। प्रमुख मंदिरों, सामाजिक और धार्मिक संस्‍थानों में हजारों बच्चों को ज्ञान दीक्षा दी जा रही है। पनाचिकाडु दक्षिणा मूकाम्बिका मंदिर और थुंचन परम्बू जैसे संस्‍थानों में सुबह से ही लोग बड़ी संख्‍या में पहुंच रहे हैं।
 
वहीं कर्नाटक में 10 दिन का मैसूरू दशहरा उत्‍सव आज विजयादशमी के अवसर पर हाथियों के भव्‍य जुलूस के साथ सम्‍पन्‍न हो जाएगा।