जबलपुर ने लहराया जीत का परचम एवं सिंगाजी क्षेत्र ने हासिल किया तृतीय स्थान।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में भोपाल में आयोजित 48वीं अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में केंद्रीय कार्यालय जबलपुर ने लहराया जीत का परचम एवं सिंगाजी क्षेत्र ने हासिल किया तृतीय स्थान।

तीन दिवसीय खेल आयोजन में प्रदेश की विभिन्न विद्युत के अंतर्गत आने वाले कुल 11 क्षेत्रों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता में केंद्रीय कार्यालय जबलपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सिंगाजी क्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया।

विजेता दल में 13 खिलाड़ी शामिल रहे जिनमें मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री मुकेश कुमार, कार्यालय सहायक श्रेणी 2 श्री प्रतीक शर्मा, श्री महेश यादव, श्री दीपक साहू, श्री विजेंद्र नगले, श्री जॉर्ज नीरज, तथा संयंत्र सहायक श्री आयुष शर्मा, शामिल रहे। उल्लेखनीय रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ी श्री प्रतीक शर्मा, श्री दीपक साहू, तथा श्री आयुष शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मैचों के लिए चयनित हुए है।

 

प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय टीम जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, सारनी, चचाई, सिरमौर एवं खंडवा क्षेत्र की टीमों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.