MADHYA PRADESH आठवीं का संस्कृत का पेपर किया निरस्त राज्य शिक्षा केंद्र का आदेश कल ही दिया था बच्चों ने पेपर : देखे आदेश

जितेंद्र निगम

MADHYA PRADESH राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दोपहर को कल 3 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं निरस्त करने के आदेश के बाद शाम को एक और आदेश प्रसारित किया। इस आदेश के तहत 1 अप्रैल को संपन्न हुई कक्षा आठवीं की संस्कृत की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। ‌इन दोनों आदेशों को लेकर पालकों एवं छात्र छात्राओं में असमंजस की स्थिति बन गई है ।

जानकारी के मुताबिक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शाम को जारी पत्र के मुताबिक आठवीं के संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र की गोपनीयता भंग होने का कारण बताया जा रहा है । इसे लेकर आठवीं कक्षा की संस्कृत परीक्षा को निरस्त किया है लेकिन आठवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए कोई तिथि घोषित नहीं की है। इसी प्रकार 3 अप्रैल के निरस्त किए गए पेपर की भी तिथियां घोषित नहीं की है। इसको लेकर पालक परेशान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.