शासकीय महाविद्यालय सारणी में किया गया पौधारोपण
आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को शासकीय महाविद्यालय सारणी में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला वाधवा ने बताया की 19 फरवरी को म.प्र.शासन कलेक्टर एवं अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशानुसार महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें आगामी समय में भीषण गर्मी से पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप पंद्राम, डॉ हरीश लोखंडे, श्री शाहिद खान, श्रीमती दीपिका सोनी, श्री श्रेष्ठ कांत गौर, डॉ पारसनाथ बेले, डॉक्टर राजेश कुमार हनोते, श्री अनिल तुमडा़म, श्री दिनकर लिखितकर, श्री अनुज कुमार हलदर, श्री युवराज कड़वे, श्री सतीश विश्वकर्मा समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
