अवैध रेत भंडारण का अड्डा बना बगडोना
सारनी- न. पा. वार्ड क्र. ३६ वैसे भी सुर्ख़ियों में रहता है इसी तारतम्य में एक और अवैध कार्य रेत भंडारण भी हो रहाँ है ‘ ग्राम बागडोना में बिना रॉयल्टी के अवैध रेत भडारण का कार्य किया जा रहाँ है और इन्हे उचे भाव में बेचकर राजस्व विभाग को चुना लगाने का कार्य किया जा रहाँ है । गर्मी के सीजन में जंगली बोल्डर को एकत्र करते है और बरसात समाप्त होने पर रेता रात के अंधेरे मे और सुबह सुबह ग्राहक को बेच देते है जिसकी शिकायत स्थानिय संम्बधित विभाग को की गई है किंतु कोई कार्यवाही नही करता इस कार्य में सलग्न व्यक्ति मी राजनीतिक पहुँच रखते है और प्रशासन की आँखो में धूल झोककर लाखो रुपयो का चुना लगाकर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे है ।

