*BJP meeting : *भाजपा के चोपना मंडल की मण्डलीय दल की बैठक मे हर घर तिरंगा अभियान पर बनी रणनीति*

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाल जी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा  अभियान के अंतर्गत जिले से आदेशित 9 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम कराएं जाएंगे। मंडल प्रभारी श्री राजेश आहूजा जी ने हर घर तिरंगा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा कार्यलय चोपना में विभिन्न मोर्चाओ के अध्यक्ष,  बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, जिला जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, जनपद,  पंच, मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अपने अपने दायित्वों से भी अवगत कराया गया। मंडल सहप्रभारी श्री विवेक जैन जी ने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देश मे तिरंगे को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री आहूजा जी ने कहा 9 अगस्त से 11 अगस्त के बीच प्रभातफेरी निकाल कर ” रघुपति राघव राजा राम” और ” वन्देमातरम” जैसे गीत बजा कर  इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाल जी ने कहा 10 अगस्त से 12 अगस्त के बीच भाजपा युवा मोर्चा का तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। मंडल उपाध्यक्ष श्री बापी बैन ने कहा 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाऐगा। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा तपन विस्वास ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की बात कही। श्री विजय पाल जी ने कहा हर गांव मे ग्राम सभाओं का आयोजन होगा, उचित मूल्य पर तिरंगा डाकघर, पंचायत घर, सामान्य सेवा केन्द्र, आंगनवाड़ी केंद्र में विक्रय के लिये रखा जायेगा। अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, जनपद, पंच को कार्यक्रम मे शॉल तथा गमछा से सम्मानित किया गया है। बैठक मे जिले के मीडिया प्रभारी श्री मनीष मिस्र, डॉ सहदेव रॉय, पांडू सिंह मर्सकोले, राधेश्याम उईके, मंडल उपाध्यक्ष श्री बापी बैन, रेवती मजूमदार, संजय महतो, मंडल महामंत्री श्री सुरेश सेन, अरविन्द धुर्वे, महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती संगीता पांडे, मनीषा मंडल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति अध्यक्ष दिनेश भजरवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष केऊलाल यादव, किसान मोर्चा के महामंत्री दिलीप धुर्वे, रामसू बैठे, भैयालाल धुर्वे, विश्वजीत सरकार, महेश शीलू, महेश यादव, अशोक नार्वे, सुभंकर मण्डल, विशेन विस्वास, पवित्रो बहादुर, श्रीमती माया ढाली, सहनवती कावड़े एवं समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ महामंत्री एवं भाजपा के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.