प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के अवकाश घोषित

Holidays for the year 2023-24 declared in all government schools of the state

जितेन्द्र निगम – चिचोली

राज्य शासन ने समस्त शासकीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के अवकाश घोषित कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए एक मई से 15 जून 2023 तक एवं शिक्षकों के लिए एक मई से 9 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का नवीन शैक्षणिक-सत्र 17 अप्रैल 2023 से शुरू होगा।*

*प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक दशहरा अवकाश, 10 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक दीपावली अवकाश एवं 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।*

Get real time updates directly on you device, subscribe now.