खण्डवा में JCI वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

 

चारों वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल, 15-16 टीमों ने लिया हिस्सा

खण्डवा, 10 सितंबर। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं JCI के संयुक्त तत्वावधान में डीपीओ ग्राउंड, सिविल लाइन, खण्डवा में अंडर-19 एवं अंडर-21 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15-16टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-19 बालिका वर्ग में DVC टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट जोसेफ स्कूल, खण्डवा द्वितीय स्थान पर रहा।

अंडर-19 बालक वर्ग में होली स्पिरिट स्कूल, खण्डवा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेंट स्टीफन स्कूल, छैनेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-21 बालिका वर्ग में एस.एन. कॉलेज टीम विजेता रही तथा पुलिस लाइन क्लब, खण्डवा उपविजेता रहा।

अंडर-21 बालक वर्ग में रेलवे क्लब , छैनेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पुलिस लाईन क्लब , खण्डवा द्वितीय स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी अमित जांगिड़, (जो विक्रम अवार्ड 2023 हेतु नामांकित रहे हैं,) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके साथ मंजू मैम, शुधांशु सर, आशीष पाण्डेय सर, अमोल ढवले सर, सुनील सेजकर सर , संजय साकल्ले सर एवं राजेन्द्र नायडू सर ने निर्णायक एवं आयोजन व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.