इटारसी: शिक्षा प्रभा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रानी अवंती हेल्प लाइन संस्था में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में इस वर्ष का शिक्षा प्रभा सम्मान पत्र स्व राजेंद्र कुमार पटेल के भाई मिठाई लाल पटेल को ट्रॉफी के साथ सौंपा गया। साथ ही 15 शिक्षकों का सम्मान ट्रॉफी देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें श्री कृष्ण संग राधा रानी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई एवं गीता परिवार के द्वारा आयोजित श्री कृष्ण पोस्टर रंग भरो प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अरुणा गौर, डॉ प्रताप सिंह वर्मा, देवेन्द कुमार चौरे, कंचना खण्डारे, सरिता सोनोने, अंकिता चौधरी, कार्तिक कुशवाहा, डॉली सारवान, अंजलि चौरे,
उपासना सारवान, सपना हनोतिया, खुशी बनेटिया सम्मानित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संभागीय अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में राहुल चौरे भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद शिवकिशोर रावत, हरिओम राजपूत रहें। साथ ही कार्यक्रम समन्वयक अनामिका वर्मा, हिन्दू शक्ति संगठन नगर अध्यक्ष सागर मालवीय, आदित्य वर्मा, लोकेश वर्मा, निलेश चौधरी, राजकुमार मालवीय, सचिन कुमार सराठे, लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव, जगदेव, राज चौधरी एवं गीता परिवार से कैलाश कुमार सोनी, प्रवीण तिवारी, सोनाली गौढ़, रेखा पांडेय, चंद्रशेखर उपस्थित रहें।