MY Bharat खंडवा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय (ELP) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (ELP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा अधिकारी (DYO) पल्लवी दुबे द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जूनियर सप्लाई ऑफिसर दानिश खान ने प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खरीद केंद्र, वेयरहाउस प्रबंधन तथा राशन वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। MY Bharat खंडवा की ओर से प्रतिभागियों को टी-शर्ट, कैप, डायरी, पेन सहित एक किट भी प्रदान की गई। अंतिम दिवस पर प्रतिभागियों ने कलेक्ट्रेट, खंडवा में अपनी सीख और अनुभवों पर आधारित एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को MY Bharat खंडवा की ओर से प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह (शील्ड) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम युवाओं को जनसेवा तंत्र की समझ विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं ने निकट भविष्य में भी ऐसी ज्ञानात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभागिता प्रदान करने पर हर्ष व्यक्त किया साथ ही संगठन व भारत सरकार की इस उद्देश्यकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।