MY Bharat स्वयंसेवकों ने आबना रोपणी का किया शैक्षणिक भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर MY Bharat, खंडवा के स्वयंसेवकों ने जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वन विभाग की आबना रोपणी (Forest Nursery) का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस अवसर पर रोपणी प्रभारी श्री एम. एच. खान द्वारा स्वयंसेवकों को संपूर्ण नर्सरी का भ्रमण कराया गया तथा पौधों के उत्पादन, वन संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। स्वयंसेवकों को प्रकृति, वन एवं पारिस्थितिकी तंत्र को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

भ्रमण के दौरान श्री एम. एच. खान एवं जिला युवा अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे द्वारा पौधारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। MY Bharat स्वयंसेवकों ने स्थानीय बच्चों से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा स्वच्छ एवं हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। स्वयंसेवकों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.