*मूलचन्द मेधोनिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रकोष्ठ में बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष*

 

चीचली। जिला नरसिंहपुर – शहीदों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध चीचली विधानसभा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर के मूलचन्द मेधोनिया जो कि अनुसूचित जाति के महान क्रांतिकारी वीर सपूत शहीद मनीराम अहिरवार जी के सुपौत्र है। जिनकों मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री डां. संजय कामले के अनुमोदन उपरांत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्तर्गत मध्यप्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर डां. महेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस में प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की गई है।

मूलचन्द मेधोनिया एक वरिष्ठ पत्रकार , समाजसेवी के साथ उम्दा वक्ता के साथ ही साहित्यकार है। जो कि अपने जिला नरसिंहपुर समेत पूरे मध्यप्रदेश में गरीबों व वंचितों की आवाज विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से उठाते हैं। सन 1942 की देश आजादी में इनके दादाजी अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी ने महात्मा गॉंधी के आवाहन पर अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया था। जिनके आंदोलन और कुर्बानी को भेदभाव के चलते हुए छुपाया गया व गुमनाम रखकर इतिहास के पन्नों में दर्ज नही किया गया। मूलचन्द मेधोनिया ने अपना जीवन में एक ही लक्ष्य बनाया की हमारे बहुजन समाज में जन्में महापुरुषों को ही क्यों दबाया गया। अनुसूचित जाति के है देश की आजादी में योगदान देने वाले महान क्रांतिकारी वीरों के साथ ही अन्याय क्यों होता आ रहा है।मेधोनिया के अथक प्रयासों से देश के अनेकों इतिहासकारों, विद्वानों ने शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी पर शोध करते हुए उनके योगदान का समय समय पर उजागर किया।मूलचन्द मेधोनिया ने अपने दादाजी के योगदान को शासन प्रशसन तक पहुंचाने का लगातार प्रयास करते रहते। इसकी ही परिणिति है कि कांग्रेस कमेटी द्वारा मूलचन्द मेधोनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है।

मूलचन्द मेधोनिया ने उक्त नियुक्ति मिलतें हुए मीडिया के साथीयों के माध्यम से संकल्प लेते हुए बताया है कि कांग्रेस की सरकार बनने उपरांत अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार के जन्म स्थलीय पर भव्य स्मारक, मूर्ति और सामाजिक प्ररेणा केन्द्र बनाया जायेगा, जो कि समाज उपयोगी सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.