मोनाली ठाकुर ने खोला राज, बताया ‘एक बार फिर’ में झलकेंगी उनकी कठिनाइयों की असली कहानी*

मुंबई: नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी सिंगर मोनाली ठाकुर को इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मधुर आवाज़ों में गिना जाता है। सालों में उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। अब मोनाली अपना नया गाना “एक बार फिर” रिलीज़ करने जा रही हैं, ये एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाला ट्रैक, जो उनके लिए बेहद पर्सनल मायने रखता है।

उन्होंने बताया कि यह गाना उनकी अपनी लाइफ जर्नी से प्रेरित है — जिसमें उन सालों का ज़िक्र है जब उन्होंने चुपचाप संघर्ष किया और मां-बेटी के रिश्ते की गहराई को महसूस किया। बीते वक्त को याद करते हुए मोनाली ने माना कि पिछले कुछ साल उनके लिए बेहद मुश्किल रहे, लेकिन इन सबके बीच उन्होंने उम्मीद पाना नहीं छोड़ा।

*मोनाली ने कहा,* “यह गाना मेरे लिए बेहद निजी है, क्योंकि यह मेरी पिछले कुछ सालों की यात्रा से जुड़ा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे साल कितने मुश्किल थे। लेकिन उन हालात से निकलकर मैंने एक बड़ी चीज़ खोजी — उम्मीद। वही उम्मीद मेरी ताकत बनी, मेरा सहारा बनी, और आखिरकार इस गाने का दिल बन गई। क्योंकि मेरा मानना है कि उम्मीद हमारे पास सबसे ताकतवर हथियार है।”

मोनाली ठाकुर ने हाल ही में ‘एक बार फिर’ का पोस्टर जारी किया, जिसमें दो हाथों की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर है, जो कि उनका और उनकी मां का है। इसे उन्होंने “मेरे दिल का एक टुकड़ा” कहा। साथ ही उन्होंने अपनी मां के साथ बचपन की एक फोटो भी साझा की, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना प्यार, हिम्मत और परिवार के गहरे रिश्ते जैसे विषयों को खूबसूरती से पेश करेगा।

‘मोह मोह के धागे’ और ‘सवार लूं’ जैसे सदाबहार गीतों की मधुर आवाज़ मोनाली ठाकुर इन दिनों लगातार टूर पर हैं और साथ ही अपने दिल के बेहद करीब नए गाने ‘एक बार फिर’ की तैयारी में भी जुटी हैं। 6 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने वाला यह गीत मोनाली के नाज़ुक और संवेदनशील पहलू को सामने लाएगा, जिसमें उम्मीद, सुकून और सच्ची भावनाओं से जुड़ी चुपचाप पाई जाने वाली हिम्मत जैसे खूबसूरत विषयों का जश्न मनाया जाएगा।