फिल्म अभिनेता राहुल बी कुमार लेखक-निर्देशक अमित गुप्ता के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म हथौड़ा सिंह
फिल्म अभिनेता राहुल बी कुमार लेखक-निर्देशक अमित गुप्ता के निर्देशन में बन रही हिंदी फिल्म हथौड़ा सिंह की तैयारियों में व्यस्त हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए महाडा स्टूडियो अंधेरी वेस्ट में फोटो शूट कराया।
मुंबई:- उभरते हिंदी फिल्म अभिनेता राहुल बी कुमार की आगामी एक्शन थ्रिलर रोमांटिक फिल्म ‘हथौड़ा सिंह’ के लिए पोज की पहली झलक के लिए आज मुंबई के महाडा अंधेरी स्थित स्टूडियो में फोटो शूट कराया गया। इस फिल्म के निर्देशक अमित गुप्ता हैं, जो कई फिल्मों के लेखन और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उन्हें राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत हिंदी फिल्म में विक्की विद्या के वीडियो को लेकर चल रहे विवाद के लिए भी जाना जाता है, जिसका मामला फिलहाल बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई राहुल बी कुमार की फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ कि गई जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हथौड़ा सिंह की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी, जैसा कि फिल्म के टाइटल से पता चल रहा है, मैं फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। इसके लिए मैं जिम में खूब पसीना बहा रहा हूं। हमारी फिल्म के निर्देशक अमित गुप्ता बहुत ही समझदार लेखक और निर्देशक हैं और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मैं उनके निर्देशन में बन रही फिल्म में काम कर रहा हूं। आपको पता ही होगा कि हाल ही में मेरी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ रिलीज हुई है। दर्शकों ने मुझे उस फिल्म की अच्छी और बुरी बातें बताईं। उसी को ध्यान में रखते हुए मैं इस फिल्म में बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा। फिलहाल मैं फिल्म के निर्देशक अमित गुप्ता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए कास्ट किया।







