एक बार एक किसान जंगल में लकड़ी बीनने गया तो उसने एक अद्भुत बात देखी।एक लोमड़ी के दो पैर नहीं थे, फिर भी वह खुशी खुशी घसीट कर चल रही थी।
यह कैसे ज़िंदा रहती है जबकि किसी शिकार को भी नहीं पकड़ सकती, किसान ने सोचा. तभी उसने देखा कि एक शेर अपने दांतो में एक शिकार दबाए उसी तरफ आ रहा है. सभी जानवर भागने लगे, वह किसान भी पेड़ पर चढ़ गया. उसने देखा कि शेर, उस लोमड़ी के पास आया. उसे खाने की जगह, प्यार से शिकार का थोड़ा हिस्सा डालकर चला गया।
दूसरे दिन भी उसने देखा कि शेर बड़े प्यार से लोमड़ी को खाना देकर चला गया. किसान ने इस अद्भुत लीला के लिए भगवान का मन में नमन किया। उसे अहसास हो गया कि भगवान जिसे पैदा करते है उसकी रोटी का भी इंतजाम कर देते हैं।
यह जानकर वह भी एक निर्जन स्थान चला गया और वहां पर चुपचाप बैठ कर भोजन का रास्ता देखता। कई दिन गुज़र गए, कोई नहीं आया। वह मरणासन्न होकर वापस लौटने लगा।
तभी उसे एक विद्वान महात्मा मिले। उन्होंने उसे भोजन पानी कराया, तो वह किसान उनके चरणों में गिरकर वह लोमड़ी की बात बताते हुए बोला, महाराज, भगवान ने उस अपंग लोमड़ी पर दया दिखाई पर मैं तो मरते मरते बचा; ऐसा क्यों हुआ कि भगवान् मुझ पर इतने निर्दयी हो गए ?
महात्मा उस किसान के सर पर हाथ फिराकर मुस्कुराकर बोले, तुम इतने नासमझ हो गए कि तुमने भगवान का इशारा भी नहीं समझा इसीलिए तुम्हें इस तरह की मुसीबत उठानी पड़ी। तुम ये क्यों नहीं समझे कि भगवान् तुम्हे उस शेर की तरह मदद करने वाला बनते देखना चाहते थे, निरीह लोमड़ी की तरह नहीं।
*💐💐शिक्षा💐💐*
*हमारे जीवन में भी ऐसा कई बार होता है कि हमें चीजें जिस तरह समझनी चाहिए उसके विपरीत समझ लेते हैं। ईश्वर ने हम सभी के अंदर कुछ न कुछ ऐसी शक्तियां दी हैं जो हमें महान बना सकती हैं।*
*यह बात अवश्य ध्यान रखें कि जब बात राष्ट्र,धर्म, समाज, परिवार पर किसी भी प्रकार की आपदा,संकट अथवा बाहरी आक्रमण होता है तो उस समय हमारा प्रतिकार/प्रतिरोध ना करना ही हमारी कायरता/नपुंसकता को दर्शाती है जो यह साबित करता है कि ईश्वर द्वारा हमें प्रदत्त बुद्धि,विवेक, शक्ति का हम उपयोग नहीं करके निरीह/कमजोर बने रहना चाहते हैं!*
*वर्तमान हालातों से सभी परिचित हैं, अपने परिवार के सभी सदस्यों को साम,दाम,दण्ड,भेद सिखाईये, समझदार होकर नासमझ बने रहना नामर्दानगी कहलाती है*
*चाहे वह परिवार हो, समाज हो, संपूर्ण सनातनी धर्म के अनुयायी हों एकता आवश्यक है तभी हम समस्या को समाप्त कर सकते हैं!*







