खुले में पड़ा कचरा और गंदगी से रहवासी परेशान

सुमित गुप्ता

पीपरी/ग्राम पंचायत पीपरी के वार्ड क्रमांक 3 में खुले में पड़ा कचरा और गंदगी से रहवासी परेशान है, साथ ही नाली का गंदा पानी भी रोड के ऊपर से निकल रहा है,जिससे आगे के मोहल्ले में जानी वाले राहगीर परेशान है,इसी ढेर के पास आंगनवाड़ी भवन है,बच्चे इस भवन में पढ़ने आते हैं वह मध्यान भोजन से जो भोजन मिलता है वह भी ग्रहण करते हैं इतनी गंदगी होने के बावजूद भी ईश पंचायत का कोई ध्यान नहीं जा रहा है, ग्रामीण गणेश सेन ने एक नई पहल शुरू की है कि जो भी इस जगह पर जाकर अपनी सेल्फी शोसल मीडिया पर

अपलोड करता है उसे ₹10 का नगद पुरस्कार उनके द्वारा दिया जा रहा है, साथ ही अगर कोई फेसबुक पर डालता है तो ₹20 दिए जा रहे हैं, एक और जहां स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चल रहा है वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत

पीपरी उसका मजाक उड़ा रहे हैं किसी प्रकार की कोई सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है रोड की दोनों और पानी दिन भर बहता रहता है जिससे नागरिक परेशान है।