24 घंटे में कोविड संक्रमण के 1300 नये मामले दर्ज हुए

देश में कल कोविड संक्रमण के एक हजार तीन सौ नये मामले दर्ज किए गए हैं। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान 708 लोग संक्रमण मुक्‍त हुए हैं। स्‍वस्‍थ होने की दर फिलहाल 98 दशमलव 79 प्रतिशत है। भारत में फिलहाल संक्रमित मरीजों की संख्‍या सात हजार से अधिक है और संक्रमण दर शून्‍य दशमलव शून्‍य 2 प्रतिशत है।मंत्रालय ने बताया कि राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत कल सात हजार 500 लोगों को टीके लगाये गये। देश में अब तक, 220 करोड 65 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.