मान्यता : क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू

*धनतेरस पर क्यों, कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदना चाहिए और पूजा कैसे करें?*

धनतेरस 2022: धनतेरस पर सोना, चांदी के सिक्के, धनिया के बीज, बताशे, गणेजी और लक्ष्मीजी की मूर्ति, पीली कौड़ी, मिट्टी के दीये के साथ ही झाड़ू खरीदने का भी प्रचलन है। इस दिन आप झाड़ू खरीदना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आओ जानते हैं कि क्यों खरीदते हैं झाड़ूं, कौनसी खरीदना चाहिए और कितनी झाडू खरीदना चाहिए।

*क्यों खरीदते हैं धनतेरस पर झाड़ू -*

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का प्रचलन है। कहा जाता है कि झाड़ू इससे वर्षभर के लिए घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। इस दिन झाडू खरीदना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना गया है क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

*धनतेरस पर कौन सी झाड़ू खरीदे-*

धनतेरस पर सीकों वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदना चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

*धनतेरस के दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए-*

धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। जैसे 1, 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें।  धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है।

*धनतेरस पर झाड़ू की पूजा कैसे करें-*

शुभ मुहूर्त में झाड़ूं की माता लक्ष्मी की तरह पूजा करें। उसको हल्दी, कुमकुम और चावल लगाएं। उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.