नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा सत्र 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खुल चुका है। जिले के कक्षा 5वीं में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थी www.navodaya.gov.in पोर्टल पर जाकर इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। जवाहर नवोदय विद्यालय की यह प्रवेश प्रक्रिया 29 अप्रैल 2023 को प्रात: 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक जिले के सभी विकासखंडों के परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी।

अन्य किसी जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभातपट्टन के परीक्षा प्रभारी/प्राचार्य से मोबाइल नंबर 7999354454/7974778424 पर संपर्क किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए www.navodaya.gov.in में दिए गए एडमिशन प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन किया जा सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.