हमारा जीवन भी भक्तीमय हो – पंडित रोहित महाराज

तहसील क्षेत्र के ग्राम मोही में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में आज पंडित रोहित महाराज ने सृष्टि की उत्पत्ति किस तरह हुई तथा कथा और पुराणों से भक्त और भगवान की महिमा को भक्त ध्रुव चरित्र को विस्तार से समझाया जिसमें भगवान चतुर्भुज विष्णु और मां लक्ष्मी देवी ने भक्त ध्रुव को प्रेम और वात्सल्य से ओतप्रोत किया। पंडित रोहित महाराज ने कथा श्रवण करने आए श्रोताओं को गौ माता धरती माता और ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार दुराचार पापाचार को रोकने व उसके निदान हेतु कथा के माध्यम से लोगों को उपदेश दिया। कथा सुनने सैकड़ों गांवों से लोग पहुंचे हुए हैं। कथा में बच्चों ने भगवान विष्णु माता लक्ष्मी भक्त ध्रुव और तुलसीदास जी की बहुत सुंदर झांकी सजाई गई। समस्त श्रद्धालु इस कथा को बड़े सहज और स्नेह भाव से सुन रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.