*सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे अपना रहा है अत्याधुनिक तकनीक*
*आर. आर. आई सिस्टम होगा बंद ई. आई .(इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग) सिस्टम होगा शुरू*
खंडवा।भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान दिया जा रहा है।सुरक्षा की दृष्टि से खंडवा जंक्शन पर आर. आर .आई सिस्टम बंद हो जाएगा और ई आई (इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग) सिस्टम 31 मार्च 2024 तक खंडवा जंक्शन पर लग जाएगा।यह इंटरलॉक सिस्टम की एडवांस टेक्नोलॉजी है।इससे रेलवे पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएगा।यह एडवांस टेक्नोलॉजी 1 अप्रैल से खंडवा में शुरू हो जाएगी।
खंडवा जंक्शन पर टेक्नीशियन अमन चंदेल ने जनमंच सदस्यों को बताया कि खंडवा के प्लेटफार्म नंबर 6 पर ट्रेन को सुरक्षा की दृष्टि से चेक करने का आधुनिक सिस्टम लगा हुआ है ।यहां से गुजरने वाली प्रत्येक रेलगाड़ी और मालगाड़ी की प्रत्येक बोगियों की पूरी तरह जांच होती है।
*मीटर गेज इंजन आदि से निखरेगा खंडवा स्टेशन का सौंदर्य*
जनमंच सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक और स्टाफ के साथ खंडवा जंक्शन पर चल रहे कार्यों को देखा और सुझाव दिए ।बंद हो चुके मीटर गेज ट्रैक के अवशेषों को संरक्षित कर संजोने की दिशा में सेंट्रल रेलवे भुसावल मंडल ने खंडवा स्टेशन परिसर में प्रवेश द्वार के पास मीटर गेज इंजन स्थापित करने का निर्णय लिया है।इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक के साथ जनमंच सदस्यों ने ईंजन स्थापित करने के स्थान चयन को लेकर विचार विमर्श किया।इस दौरान जनमंच सदस्यो ने मीटर गेज के इंजन के साथ ही मीटर गेज के सिग्नल को भी यादों के रूप में संजो कर रखने का प्रस्ताव रखा ,साथ ही मीटरगेज रेलवे लाइन से जुड़े सुंदर फोटो की पेंटिंग्स लगाने का भी प्रस्ताव रखा।
स्टेशन प्रबंधक श्री साहा ने कहा प्रस्ताव को भुसावल मण्डल भेजेंगे।इस दौरान जनमंच के चंद्र कुमार सांड,सुनील जैन,कमल नागपाल अनुराग बंसल और मिर्जा आरिफ बेग,आदि मौजूद रहे।







