*खंडवा जंक्शन के दूसरे छोर पर जल्द शुरू हो ऑटो स्टैंड, पार्किंग और टिकिट विंडो*
*स्टेशन परिसर में 15 से 20ऑटो को मिले अनुमति*
*स्टेशन परिसर सहित लिफ्ट में भी हो स्वच्छता*
*स्टेशन प्रबंधन के साथ जनमंच सदस्यों की बैठक में दिए कई सुझाव*
*स्वच्छता ,सुविधा और सुरक्षा के लिए जनमंच सदस्यों ने दिए रेलवे को कई सुझाव* ,
*खंडवा जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक श्री अरविंद कुमार साहा और अन्य अधिकारियों के साथ जनमंच सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में जनमंच सदस्यों ने सुरक्षा,सुविधा और स्वच्छता के लिए कई सुझाव स्टेशन प्रबंधन को दिए।इसके अंतर्गत स्टेशन परिसर के बाहर ऑटो और छोटे फोर व्हीलर खड़े होने से आए दिन लग रहे जाम की समस्या से हो रही आमजन की परेशानी को दूर करने के लिए सुझाव दिए।इसके अंतर्गत स्टेशन के दूसरे छोर को अधिक से अधिक विकसित करने का सुझाव दिया गया।जिसके लिए प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर पार्किंग,ऑटो स्टैंड,टिकट विंडो और यात्री प्रतीक्षालय को जल्द से जल्द डेवलप कर शुरू करने का सुझाव दिया गया।*
*वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 10 से 15 ऑटो चालकों को लाइसेंस के साथ वर्दी में परिसर में प्रवेश का सुझाव दिया गया।स्टेशन परिसर में गंदगी विशेष कर पान गुटके की पिक से थूक कर परिसर और विशेष कर लिफ्ट को गंदा करने पर कार्यवाही करने के सुझाव दिए।उल्लेखनीय है कि विशेष कर लिफ्ट जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में भी लोगों के द्वारा थूक कर गंदा किया जा रहा है।जिससे इलेक्ट्रॉनिक मशीन की सफाई संभव नहीं है।जनमंच सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक को लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने तथा सरकारी संपत्ति की देखे रेख स्वयं की संपत्ति की तरह करने का सुझाव दिए गए।इसके लिए स्टेशन प्रबंधक के साथ जनमंच के सदस्यों ने
जंक्शन पर घूम कर आम लोगों को सफाई के लिए जागरूक भी किया। जनमंच सदस्यों ने बैठक में स्टेशन प्रबंधक को बताया कि प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 पर लग रही लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा आम लोगों को जल्दी से जल्द मिले।स्टेशन प्रबंधक ने जनमंच सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि संभवतया 26 जनवरी तक दोनों सुविधा आम यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी।बैठक में रेलवे स्टेशन प्रबंधक श्री अरविंद कुमार साहा,मोमेंट इंस्पेक्टर श्री जी एल मीणा,जनमंच के साथी चंद्रकुमार सांड,अनुराग बंसल, कमल नागपाल,सुनील जैन और मिर्जा आरिफ बेग आदि उपस्थित रहे*







