भोपाल। अनुसूचित जाति/जनजाति संयुक्त एकता महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सतगुरु संत रविदास कल्याण फाऊंडेशन भारत एवं अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन मध्यप्रदेश आदि सामाजिक संगठनों में प्रेस मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद मेधोनिया जो कि अनुसूचित जाति के एकमात्र मध्यप्रदेश में आजादी के आंदोलन में अंग्रेजी सेना से युद्ध लडकर विजय प्राप्त करने वाले शहीद के सुपौत है। जो कि निरंतर सृजनात्मक कायों को कर कलम के माध्यम से सामाजिक सरोकारों की मुखर आवाज बुलंद करते है।
जिन्हें देशम नवचेतना पंचम संस्करण 2024 सम्मान हेतु इनके साहित्यिक योगदान और रचना प्रकाशित होने पर डॉ. अम्बेडकर समग्र समाज कल्याण महासंघ के द्वारा सम्मानित किया गया है। जिनके सम्मानित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठन, संघ, संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों समेत बड़ी
संख्या में उनके साथी पत्रकारों ने मेधोनिया को बधाई व शुभकामनाएं दी। देशम ने भी मूलचंद मेधोनिया के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की सभी को मूलचंद ने आभार प्रकट किया।







