राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले करते हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले करते हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया है। भोपाल के मौजूदा कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बना दिया गया है। सचिव संजय गुप्ता को नया श्रम आयुक्त बनाया गया है जबकि रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रीवा संभाग के आयुक्त का जिम्मा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त गोपाल चंद्र डाड को दिया गया है ।







