मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 6 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसके तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों के अंतर्गत 6 जनवरी को राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची के प्रारूप की सीडी दी जाएगी। साथ ही मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। 6 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के
लिए आवेदन लेंगे। 13 जनवरी एवं 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन की सुविधा प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन Voter Helpline App और voters.eci.gov.in/ इन के माध्यम से किया जा सकता है। 8 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।







