नए साल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में मौसम बदल गया है। अधिकतर जिलों में आज सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। खजुराहो में कल सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, इंदौर में 29 डिग्री, जबलपुर में 25.7 डिग्री और उज्जैन में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर और सागर संभाग के
साथ दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मंडला जिलों में विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम गुजरने के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। पन्ना में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगरमालवा जिले में धूप नही निकलने तथा शीतलहर से लोग परेशान दिखे।

Comments are closed.