अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं।

हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदेश में भी बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं

हिट एंड रन कानून के विरोध में प्रदेश में भी बस ड्राइवर हड़ताल पर हैं। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। ट्रक ड्रायवर्स ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं। नए कानून में ड्राइवरों को 10 साल की सजा और 7 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 6 लाख से अधिक बस एवं ट्रक चलते हैं। सतना जिले की सड़को में सन्नाटा पसरा है।  जबलपुर में टैंकर चालकों कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। आज से बस चालक भी हड़ताल पर चले गए हैं।