नये साल में होगा : साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 01 जनवरी को मध्यप्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 01 जनवरी को मध्यप्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में आज उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि साइबर तहसील व्यवस्था में आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिना पृथक से आवेदन दिए पारदर्शी तरीके से रजिस्ट्री के 15 दिन की समय-सीमा में क्रेता के पक्ष में नामांतरण किया जा सकेगा और खसरा-नक्शा में भी तत्काल सुधार किया जा सकेगा। प्रथम चरण में इस प्रक्रिया को केवल ऐसे अविवादित प्रकरणों में लागू किया जा रहा है जहां विक्रय पूरे खसरे का है।