*वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद मेधोनिया को मिली पुनः मीडिया प्रभारी का उत्तराधिकार हर जगह से मिल रही शुभकामनाएं*
************************
भोपाल। अनुसूचित जाति वर्ग के जाने-माने पत्रकार एवं समाजसेवी सहित शहीद सुपौत मूलचंद मेधोनिया पत्रकार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग संगठन में पुनः मीडिया प्रभारी पद की जबावदारी सौंपी गई है। चूंकि मूलचंद मेधोनिया निस्वार्थ और बिना पैसे लेकर समाज सेवा के गुरुत्व दायित्व का निर्वहन करते है।
श्री मेधोनिया जी को देश व समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा सम्मानित किया जाता है। ये साफ सुथरी छवि के व्यक्ति भी है, जिन्हें बड़े आदर के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप से पुकारते है।
संगठन के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश वर्मा जी द्वारा इन्हें संगठन का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर सम्मानित श्री महेश नंदमेहर राष्ट्रीय अध्यक्ष सतगुरु संत रविदास कल्याण फाउंडेशन भारत, श्री अशोक चिंतामण जी, श्री मुकेश चौधरी जी, श्री सुमेर सिंह जाटव जी, मोहन अहिरवार जी, देवकिशन राजपुरोहित, श्री राम चौहान जी, श्री भगवानदास माहौर जी, श्री जितेन्द्र कुमार जी, श्री
विजय सुरणकर जी, श्री रमेश बामने जी इत्यादि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा श्री मूलचंद मेधोनिया पत्रकार को मीडिया प्रभारी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। श्री मेधोनिया जी द्वारा सभी वरिष्ठ जनों को आभार व्यक्त किया गया है।







