लगातार कार्यवाही दो दिवस में कुल 72 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं कुल 2050 किलोग्राम

*नर्मदपुरम आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध माखननगर एवं सुहागपुर क्षेत्र में लगातार कार्यवाही दो दिवस में कुल 72 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं कुल 2050 किलोग्राम महुआ लहान जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 226600/-आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही*
आज दिनांक 24/ 12 /2023 को कलेक्टर नर्मदा पुरम श्रीमान नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमान अरविंद सागर के मार्गदर्शन में नर्मदा पुरम जिले में अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण,विक्रय एवं संग्रहण के खिलाफ करवाई के दौरान माखन नगर क्षेत्र के कुच बंदिया मोहल्ला में लावारिश अवस्था में लगभग 600 किलोग्राम

अवैध महुआ लहन बरामद कर जप्त कर नष्ट किया गया एवं 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।इसके साथ माखन नगर के पास बागरा तवा क्षेत्र में दबिश कार्रवाई करने पर लगभग 250 किलोग्राम लावारिस अवस्था में अवैध महुआ लहान बरामद कर फैलाकर नष्ट किया गया

*वृत्त सुहागपुर दिनांक* 23/12/2023 नर्मदापुरम कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते आबकारी टीम द्वारा अनावेदक संतोष पिता शरसिंह निवासी रानी पिपरिया तहसील सोहागपुर की जनसुनवाई में अवैध शराब बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी उसके रिहायसी मकान की तलाशी विधिवत तलाशी लेने पर अवैध हाथ भट्टी मदिरा अपने कब्जे में रखने से उसका यह कृत्य मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क का दंडनीय अपराध होने से हिरासत में लिया वही मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने से बंगाली कॉलोनी नाले से 1200 किलोग्राम महुआ लहान एवं शराब निर्माण सामग्री एवं 42 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई

ए आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।उक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम में आबकारी उप निरीक्षक नर्मदा पुरम बी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी आर एस राठौर प्रधान आरक्षक राम दत्त शर्मा, आरक्षक मदन सिंह रघुवंशी , नर्मदाप्रसाद मेहरा महिला आरक्षक भावना यादव का विशेष योगदान था।

जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि नर्मदापुरम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ सूचनायें एकत्रित कर लगातार कार्यवाहियां की जा रही है एवं आगामी समय में भी प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी

Comments are closed.