शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आरती दुबे के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन ग्राम वासियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एनीमिया, रक्त परीक्षण, रक्तचाप, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया 97 महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि: शुल्क दवाइयां प्रदान की।
शिविर का समापन माननीय महापौर श्रीमती अमृता यादव, विशेष अतिथि द्वय श्री भरत झवर, डॉ. अशोक कुमार चौरे जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आरती दुबे ने शिविर में किए गए सभी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
मुख्य अतिथि श्रीमती अमृता यादव ने छात्राओं को उद्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वरी शक्ति को मानकर एवं अपने संस्कारों पर चलकर अपने सद्गुणों का विकास करें एवं अपने अध्ययन पर ध्यान दें।
विशेष अतिथि श्री भरत झवर जी ने योग के महत्व को बताते हुए शिविर में किए गए कार्य एवं दिनचर्या को हमेशा अपने जीवन में अपनाने को कहा। आपने सूर्य नमस्कार के सभी आसनों के मंत्र भी बताएं।
विशेष अतिथि डॉ. अशोक कुमार चौरे ने छात्राओं को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अपनी दिनचर्या आरंभ करने की बात कही आपने व्यक्तित्व विकास के आठ विभिन्न आयाम बताकर छात्राओं को उन्हें अपनाने की बात कहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.संघमित्रा दुधे ने छात्राओं को आर्शीर वचन देते हुए कहा कि परोपकार से बढ़कर दूसरा कोई धर्म नहीं और आलस्य से बढ़कर कोई शत्रु नहीं इसलिए दोनों बातों को जीवन में अपना कर आगे बढ़े।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका कु.सलोनी शर्मा, प्रतिवेदन वचन कु.भावना बरवाहे एवं आभार कु. खुशी भालेराव में शिविर सहयोगी सुश्री सारिका डाकसे द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Comments are closed.