परासिया:- परासिया क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग तीन सड़क हादसों में 6 लोग गंभीर
रूप से घायल हो गए बुधवार हादसों से भरा रहा। हादसों में 6 लोगों को गंभीर चोटे आई
जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुचाया गया | चांदामेटा थाना क्षेत्र मंगली बाजार में दो बाईकों
को आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई दोनो बाइकों में सवार युवक गंभीर रूप से घायल
हो गए | वार्ड नं. 10 निवासी अभिषेक साहू व दिव्यांश को सिर, हाथ, पैर, नाक में गंभीर चोटे
आने से अधिक मात्रा में खून बह गया, जिन्हें उपचार हेतू जिला चिकित्सालय भेजा गया |
दूसरा हादसा न्यूटन चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कारीडोंगरी में टैक्ट्रर वाईक की टक्कर हो जाने
से हो गया. इस भिड़ंत में बाईक सवार युवक गणेश व राजकुमार को चोटे आई, तीसरी सड़क
दुर्घटना उमरेठ अन्तर्गत मोरडोंगरी के समीप सड़क पार कर रही एक महिला व उसकी 8
वर्षीय पुत्री को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनो को गंभीर चोटे आई। तीन सड़क
हादसों में 6 लोग गंभीर घायल हो गए बुधवार क्षेत्र में हादसों से भरा रहा, परासिया
चिकित्सालय हाल ही तैयार होकर शुरू हुआ है, अभी यहाँ पर्याप्त मात्रा में सुविधाएँ संचालित
नहीं हो पा रही है गंभीर घायल मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है |
मेडिकल स्टाफ की कमी भी चिकित्सालय में बनी हुई है | हाल ही में क्षेत्रीय विधायक
सोहनलाल वाल्मिक ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया था. जहाँ अनेकों कमियाँ सामने आई
थी जिन्हें शीघ्र दुरस्त करने विधायक द्वारा निर्देशित किया गया था. घायलों को परासिया से
जिला चिकित्सालय पहुचाने एम्बूलेंस भी समय पर उपलब्ध नहीं थी, घायलों के परिजनों को
भारी मुसीबतों का सामना इस दौरान करना पड़ा। वही घायल तड़फते रहे नवीन अस्पताल में
अभी पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो सकी है, इसको लेकर परिजनों ने आकोश भी व्यक्त
किया |







